प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- जाम की समस्या से बचने के लिए यातायात पुलिस के बनाए 'नो इंट्री प्लान की पोल पहले ही दिन खुल गई। प्रतिबंधित इलाकों में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूर दिन जारी रही। इसके चलते पहले की तरह ही गुरुवार को भी यातायात व्यवस्था ध्वस्त रही। लोग घंटों जाम से जूझते रहे। यातायात पुलिस ने चौक और कटरा के लिए नो इंट्री प्लान तैयार किया है। इसके मुताबिक 16 से 20 अक्तूबर तक दोपहर 12 से रात आठ बजे के बीच ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन यहां नहीं जा सकेंगे। प्रतिबंध के मुताबिक, जानसेनगंज, कोठापार्चा और शाहगंज से ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन घंटाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह प्रतिबंध चमेली बाई धर्मशाला से मानसरोवर चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लागू रहेगा। इसी प्रकार लक्ष्मी टाकीज चौराहा, मनमोहन पार्क चौराहा और कचहरी से ई-रिक्...