महाराजगंज, नवम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद महराजगंज में 23 विकास कार्यों के संदिग्ध टेंडरों को लेकर बेलवा टीकर निवासी अनिल कुमार गुप्ता की शिकायत पर जिला प्रशासन जांच शुरू कर दी। डीएम के निर्देश पर अपर एसडीएम सदर प्रेम शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को मामले की जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिन सड़कों व निर्माण कार्यों के लिए दोबारा टेंडर जारी किए गए हैं, वे पहले ही पूर्ण हो चुके हैं। साथ ही टेंडर सूची में दर्ज पहला, दूसरा और पंद्रहवां कार्य पहले से बनी सड़कों से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिन पर दोबारा टेंडर निकालना नियमों के विपरीत माना जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर में प्रस्तावित सड़क को नगर पालिका मद से करवाने की प्रक्रिया को भी शिकायतकर्ता ने नियम विरुद्ध बताया है। पूरे प्रकरण की सत्यता के लिए जिला स्तरीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.