सीवान, दिसम्बर 6 -- भगवानपुर हाट , एसं। पहले से चल रहे विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के पंडित के रामपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। तू - तू, मैं - मैं से शुरू हुआ विवाद बढ़ते - बढ़ते मारपीट का रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्षों के एक-एक युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक - दूसरे पर चाकू से मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। घायल युवकों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर हाट में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष के सहसा गांव के शैलेन्द्र कुमार प्रसाद तथा दूसरे पक्ष के पड़ोस के सलेमपुर गांव के विवेक कुमार हैं। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने गंभीर रूप से घायल युवक शैलेन्द्र कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके सिर में किसी नुकीले अथवा धारदार हथियार ...