चंडीगढ़, मई 2 -- भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा हरियाणा को अतिरिक्त 8,500 क्यूसेक पानी देने के फैसले के बाद पंजाब-हरियाणा के बीच जल विवाद और गहरा गया है। इस फैसले के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार, 2 मई को सुबह 10 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सभी प्रमुख राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही, इस मुद्दे पर चर्चा के लिए 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा। ये निर्णय आप के मंत्रियों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं की बैठक में लिए गए। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आप की पंजाब इकाई के प्रमुख अमन अरोड़ा ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.