रामपुर, फरवरी 10 -- बेसिक शिक्षा विभाग की आंखों में धूल झोककर सरकारी शिक्षिका बन पाकिस्तानी नागरिक अब पुलिस को चकमा दे रही है। पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश पर दबिश दे रही है लेकिन, आरोपी महिला गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिले में वास्तविक तथ्य छिपाकर शिक्षिका बनी पाकिस्तानी नागरिक फरजाना के खिलाफ शासन के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि 17 जून 1979 को पाकिस्तान के सिफत अली से निकाह हुआ था। निकाह के बाद वह पाकिस्तान चली गई और वहां की नागरिकता ले ली। निकाह के करीब तीन साल बाद उसका तलाक हो गया और वह अपनी दोनों बेटियों के साथ रामपुर अपने मायके लौट आई। पाक नागरिकता का तथ्य छिपाकर 22 ज...