पटना, मई 15 -- शिक्षकों के वेतन में देरी को लेकर बिहार शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों की सैलरी सबसे पहले दी जाएगी। इसके बाद डीईओ समेत जिला स्तर के शिक्षा पदाधिकारियों को वेतन मिलेगा। अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस सिद्धार्थ के निर्देश के बाद विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को पत्र जारी कर दिया है। बीपीएससी से चयनित और सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक लंबे समय से सैलरी में लेटलतीफी से परेशान हैं, उन्हें अब राहत मिली है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने गुरुवार को इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि राज्य में सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन भुगतान होने के बाद ही जिला स्तर के शिक्षा पदाधिकारियों और कर्मियों को वेतन मिलेगा। बीते 3 मई को 'शिक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.