नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड़ की टीम ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहली बार खिताब जीता। ट्रॉफी जीतने पर युवाओं से सजी इस टीम के खिलाड़ियों और कप्तान की सबने खूब प्रशंसा की है। हालांकि झारखंड की इस ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण योगदान भारत के महान कप्तान एमएस धोनी का भी रहा है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी शाहबाज नदीम ने बताया है कि सीजन शुरू होने से पहले कोचिंग स्टाफ से लेकर खिलाड़ियों के चयन करने के निर्णय के दौरान एमएस धोनी की सलाह ली गई थी और उन्होंने भी इसमें काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भारतीय टीम के दिग्गज एमएस धोनी अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान विकेट के पीछे से मैच का रूख बदल देते थे। फील्डिंग सेट करने से लेकर गेंदबाजों को हर एक गेंद की लाइन बताने तक, धोनी हर चीज में माहिर हैं...