गोरखपुर, मार्च 18 -- हरपुर बुदहट, हिंदुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पूर्व एक शोहदे ने किशोरी का अपहरण कर लिया था, तब हरपुर बुदहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर आरोपी पर विधिक कार्रवाई की थी। अब किशोरी के बालिग होने पर परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी तो शोहदे ने युवती के भाई को फोन कर शादी तोड़ने की बात कहते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपी की मोबाइल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। युवती की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति से है, बेटी की शादी तय होने के बाद मनबढ़ आए दिन राह चलते परिवार को धमकी दे रहा है। शनिवार को आरोपी ने मेरे पुत्र के मोबाइल पर फोन कर बेटी की शादी तोड़ने को कहा और ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.