मेरठ, फरवरी 20 -- सदर थाना क्षेत्र के आबूलेन में ज्वैलरी कर्मी से लूट के प्रयास की सूचना के बाद मामला तूल पकड़ गया, हालांकि पुलिस जांच में अब घटनाक्रम कुछ अलग सामने आ रहा है। शुरुआती तौर पर लूट के प्रयास की बात कही गई, लेकिन पीड़ित की तहरीर के अनुसार मामला स्कूटी निकालने को लेकर हुई कहासुनी का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार बाबू गिरी पुत्र रामानंद गिरी, निवासी परीक्षितगढ़, स्कूटी से आबूलेन होते हुए मीना बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पैदल जा रहे दो युवकों से स्कूटी निकालने को लेकर उसकी बहस हो गई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया। बाबू गिरी ने स्वयं थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले उसने पुलिस को लूट के प्रयास शिकायत दी थी। घटना की सूचना के बा...