बस्ती, जनवरी 30 -- बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के पुरैना खास गांव के मोड़ के पास से बाइक पर लिफ्ट लिया युवक बाइक लेकर भाग गया पुलिस छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार गोण्डा जनपद के खोड़ारे थानाक्षेत्र के पिपरा गांव निवासी विवेक सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है। वह शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक से लखनऊ जा रहा था। बभनान पहुंचने पर एक अज्ञात युवक ने लिफ्ट मांगी तो वह बाइक पर बैठा लिया। वह पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद से विक्रमजोत मार्ग पर पुरैना खास गांव के मोड़ पर बाइक रोककर लघुशंका करने लगा। तभी पीछे बैठा युवक बाइक लेकर भाग गया। घटना की सूचना उसने 112 पर दी। घटनास्थल पर पहुंची पीआरबी ने थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू भी पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.