मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रमजान के पहले रोजे से गुरुवार को इबादत की इब्तिदा (आरंभ) हुई। इस पाक महीने का पल-पल अल्लाह को याद करते हुए गुजारने और गरीबों की बढ़-चढ़कर मदद करने का लोगों में जज्बा दिखा। पहले रोजे पर नन्हें रोजेदारों का जोश देखते बन रहा था। शहर की मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज में रोजेदारों की कतार लगी रही। शाम में फल दुकानों पर इफ्तार की सामग्रियों की खरीदारी के लिए रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। शाम में लोग घरों में मिलजुलकर इफ्तार किए। कई मोहल्लों व दुकानों में सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया। तरावीह की नमाज में अधिकतर मस्जिदों में कुरान के चार पारों (अध्याय) की तिलावत (पाठ) मुकम्मल हुई। वहीं, जिन मोहल्लों में 10 दिन की खत्म तरावीह पढ़ी जा रही है, वहां कुरान के छह पारों की तिलावत मुकम्मल कराई गई है। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.