हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी, संवाददाता हल्द्वानी में पहले रोजे को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मस्जिदों में काफी भीड़ रही। पूरी शिद्दत के बीच रोजेदारों ने 14 घंटे की इबादत पूरी की और परवरदिगार के इम्तिहान में खरे उतरे। शाम को खजूर से इफ्तार किया और शरबत पीकर ताजगी हासिल की। गुरुवार को पहले रोजे पर सुबह 5:22 बजे सहरी खाकर लोगों ने रोजा रखा। उसके 14 घंटे बाद शाम को 6.08 बजे इफ्तार किया। मस्जिदों में नमाज के बाद उलेमाओं ने रमजान की फजीलतें बयां कीं। शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद आजम कादरी ने लोगों को रोजे की पाबंदी रखने की नसीहत के साथ ज्यादा से ज्यादा नेकी करने की सलाह दी। उन्होंने मीरा मार्ग स्थित जामा मस्जिद में इबादतगारों को रोजा इफ्तार करवाया। रात्रि को मस्जिद में तरावीह का आयोजन कर मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की गई। वहीं घरों ...