बोकारो, फरवरी 20 -- जुमेरात को पहले पहले रोजे के साथ ही रमजान का पाक महिना शुरू हो गया। सुबह बजे सेहरी की गई। रमजान को लेकर पहले दिन सिवनडीह, सुल्तान नगर सहित अन्य बाजार में चहल पहल देखी गई। रोजेदारों ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीददारी की। कम उम्र के बच्चों ने भी इबादत में अपना सिर झुकाया। इसके अलावा रोजेदारों ने देर रात तक तरावीह पढ़ी। वहीं जुम्मे की नमाज के लिए कई स्थानों पर तैयारी देखी गई। शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में जुमे की पहली नमाज पर भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। जिनमें सिवनडीह स्थित जामा मस्जिद, भर्रा स्थित नूरी मस्जिद व जामा मस्जिद, मखदुमपुर, उकरीद, धनघरी की मस्जिद आदि शामिल है। उकरीद के रिजवानुल होदा के ने बताया कि इबादत के पाक माह रमजान में जुमे की पहली नमाज सबसे खास मानी जाती है। इसके साथ ही, गरीबों की मदद करने का सुझाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.