भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान के पहले रोजे के साथ ही गुरुवार से मस्जिदों में विशेष नमाज और तरावीह की शुरुआत हो गई। रोजेदारों ने सुबह सहरी के बाद इबादत में समय बिताया और पूरे दिन संयम के साथ रोजा रखा। गुरुवार को पहले रोजे के लिए रोजेदारों ने सुबह 4:49 बजे सहरी की दिनभर भूखे-प्यासे रहकर इबादत करते हुए शाम 5:40 बजे इफ्तार किया। कई जगहों पर सामूहिक इफ्तार का आयोजन हुआ, वहीं कई लोगों ने घरों में परिवार के साथ रोजा खोला। लोगों ने इफ्तार के समय खजूर, कई तरह के फल और पारंपरिक व्यंजनों से रोजा खोला । शहर की प्रमुख मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। मस्जिदों में तरावीह की नमाज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जबकि कुछ लोगों ने घरों में भी नमाज अदा की। बता दें कि, मस्जिदों की ओर से अजान...