हल्द्वानी, फरवरी 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में हीरानगर स्थित उत्थान मंच परिसर में बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने युवा सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में पहुंचे पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय मंत्री आशीष नेगी ने कहा कि यूकेडी ने पहले राज्य बनाने की लड़ाई लड़ी और अब बारी राज्य को बचाने की है। उन्होंने युवाओं से साथ जुड़कर उत्तराखंड के युवा भविष्य की परिकल्पना को साकार करने की अपील की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि आशीष नेगी ने कहा कि युवा उनके साथ जुड़ रहे हैं। कहा कि अगर युवा राज्य के हितों की विचारधारा से नहीं जुड़ेगा और राजनीति में नहीं आएगा तो लोकतंत्र कैसे मजबूती पाएगा। आज का युवा उत्तराखंड में दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.