मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में मंगलवार को रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग के तहत दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गोलों की झड़ी लगी, जबकि दूसरा मुकाबला विवाद के कारण अधूरा समाप्त हुआ। दूसरे मैच में पेनल्टी विवाद के बाद यंग बॉयज ने मैदान छोड़ दिया। यह मुकाबला यंग बॉयज फुटबॉल क्लब और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच हो रहा था। पहले मैच में बैरिया स्पोर्टिंग ने 10-0 से शानदार जीत दर्ज की। यह मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। वहीं, लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 25 फरवरी को दो मैच खेले जाएंगे। पहला सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब व एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच और दूसरा रैम्बो फुटबॉल क्लब व पुलिस ब्वॉयज फुटब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.