हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर में जिला उद्यान अधिकारी की पत्नी का कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। कार में ट्रैक्टर टच होने के बाद अधिकारी की पत्नी ने चालक को सरेराह ही पीटना शुरू कर दिया। पहले उसे कई थप्पड़ मारे फिर कॉलर पकड़कर बीच सड़क उसे बेइज्जत करती रही। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो उनसे भी नोकझोंक की। कुछ देर में ट्रैक्टर का मालिक भी पहुंच गया। इस घटनाक्रम का वीडियो कई लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मजमा ज्यादा जुटा को पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। अधिकारी की पत्नी अपने पिता के साथ कार से कानपुर जा रही थी। तभी रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास उनकी कार को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टच कर दिया। इससे कार का पिछला हिस्सा क्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.