बस्ती, मई 5 -- बस्ती, हिटी। रुधौली पुलिस ने सड़क हादसे को लेकर हुए विवाद में केस दर्ज किया है। वाल्टरगंज के बड़कुईंया निवासी मनमोहन त्रिपाठी ने तहरीर में बताया है कि दो मई की रात करीब साढ़े नौ बजे उनका भाई पवन त्रिपाठी सगरा पेट्रोल पम्प रुधौली गया था। तभी पीछे से एक कार ने भाई की बाइक में ठोकर मार दी। वह बाइक समेत नीचे गिर गया और घायल हो गया। इसके बाद उसी कार से चार-पांच लोग उतरे और उसे अपशब्द कहने लगे। कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुधौली पहुंचाया गया। कुछ देर बाद वहां कार सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे और अपशब्द कहते हुए अभद्रता की। पुलिस ने वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बड़कुईंया निवासी मनमोहन त्रिपाठी की तहरीर पर रामबहादुर सिंह व पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.