सहारनपुर, मार्च 21 -- गांव संगमौर में एक कारोबारी के साथ पहले आरोपियों ने जमकर मारपीट की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी अब फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना चिलकाना के गांव संगमौर निवासी मोहम्मद अहतेशाम ने बताया कि 16 मार्च को वह अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। वह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर का चुनाव लड़ चुका है। इसी रंजिश में गांव के ही दो लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराकर उसकी रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन राजनीतिक दबाव में आरोपी थान से ही छूट गए। इसके पश्चात आरोपियों ने दोबारा उसके घर में घुसकर मारपीट की। किसी प्रकार लोगों ने और परिवार की महिलाओं ने उसकी जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.