बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- पहले महिला का गला रेता फिर तेजाब से जलाया शव भागन बिगहा ओपी क्षेत्र से 8 दिसंबर को हुई थी लापता गया जिला के अतरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात मिली लाश फोटो : तेजाब-भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मुसेपुर गांव में शुक्रवार को लोगों की भीड़। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मुसेपुर गांव से आठ दिसंबर को एक महिला लापता हो गयी थी। गुरुवार की रात उसका शव गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के सोरेन पहाड़ पर से बरामद किया गया। परिजनों की मानें तो गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को तेजाब से जलाकर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया है। मृतका नीतीश कुमार की 32 वर्षीया पत्नी ममता कुमारी थी। पति ने बताया कि आठ दिसंबर को एक सहेली के साथ बिहारशरीफ रजाई बनवाने के लिए गयी थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के...