भभुआ, फरवरी 24 -- कैमूर जिले में पहले भी राजस्थान के लोगों से पैसा लेकर लड़की से शादी कराने की घटना हो चुकी है। कुछ मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया और कुछ मामले पुलिस तक नहीं पहुंच सके। भभुआ थाने की पुलिस ने दो साल पहले शहर के एक होटल से राजस्थान के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दलाल महिला व पुरुष राजस्थान के लोगों को भगवानपुर थाना क्षेत्र के मकरीखोह जंगल में ले जाकर शादी कराई। बाजार से जेवर व कपड़ों की खरीदारी कराई। पुलिस को भनक लगते ही कार्रवाई की। चैनपुर में शादी कराने के बाद लड़की को विदाई दी गई। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर ऑटो से बनारस जा रहा था। पैसा लेकर शादी करानेवाले गिरोह के लोग बाइक से गेहुअनवा नदी के पास पहुंचे और दूल्हे के साथ मारपीट कर उसके पैसे छिन लिए और लड़की को लेकर भाग गए। चैनपुर थाना क्षेत्र में ही राजस्थान के एक व्यक्ति से...