चतरा, दिसम्बर 30 -- कुन्दा, प्रतिनिधि। घायल श्याम भोक्ता उर्फ डीसी के घर पूर्व में भी भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 1998 में दादा मोहन गंझू को हत्या किया था, वही भाई महेन्द्र गंझु को 2004 में घर से निकाल कर हत्या करदी गयी थी। श्याम भोक्त के परिवार पूर्व से ही नक्सलियों के निशाने पर रहा है। श्याम भोक्ता के परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग किया है। कुन्दा थाना क्षेत्र के गेंदरा गांव में गोलीबारी की घटना में देवेंद्र गंझु व चुरामन गंझु सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से दो देशी कट्टा को भी बरामद किया है। इसमें गेंदरा गांव के 6, लोहरसी गांव का दो और दो मारे गये लोगों का नाम शामिल है। घायल श्याम भोक्ता की पत्नी रेखा देवी ने आवेदन देकर कुन्दा थाना में यह मामला दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि वे लोग सभी घ...