नई दिल्ली, जनवरी 27 -- ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा ने सोमवार को बताया कि वह फरवरी में भारत की यात्रा करेंगे। इसके बाद वह दक्षिण कोरिया जाएंगे और फिर वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद शेयर की। राष्ट्रपति लूला ने ट्रंप के साथ हुई अपनी बातचीत का ब्यौरा देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा- हम भारत और दक्षिण कोरिया की मेरी यात्रा के बाद फरवरी में वाशिंगटन में मुलाकात करने पर सहमत हुए हैं, जिसकी तारीख जल्द ही तय की जाएगी।आर्थिक संबंध और टैरिफ दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक एजेंडे पर चर्चा की। लूला ने बताया कि हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच बने अच्छे संबंधों के परिणामस्वरूप ब्राजील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.