कानपुर, जून 19 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बाबूपुरवा स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर के पुजारी व एक महिला पर फूल माला बेचने वाली एक युवती ने अश्लील इशारे करने, धमकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले युवती का भाई पुजारी पर मामूली बात में हमला करने के आरोप में जेल जा चुका है। इलाकाई लोगों के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाबूपुरवा निवासी युवती के मुताबिक, करीब 50 वर्षों से उसके परिवार की मंदिर के गेट पर फूल माला की दुकान है। आरोप है कि मंदिर के पुजारी व उनकी एक सहयोगी महिला अपने जाल में फंसाने के लिए गंदे इशारे, अश्लील कमेंट करते हैं। जब यह बात घर पर बताई तो भाई विरोध करने गए तो पुजारी ने तो फिर से अश्लील बातें युवती के खिलाफ कहीं, इसपर भाई ने गुस्से में पुजारी को धक्का दिया। वहीं मंदिर के पुजारी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.