लखनऊ, सितम्बर 20 -- - यूपी पुलिस में आज 44 हजार से अधिक महिलाएं कार्यरत लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, लेकिन आज वे खुद अपने रास्ते बना रही हैं। नारी सम्मान उनकी प्राथमिकता है, यही वजह है कि 2017 के बाद से प्रदेश में महिलाओं की स्थिति में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। सरकार की नीयत साफ होती है, तो योजनाएं खुद अपना रास्ता बना लेती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार में नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए समर्पित महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति-5.0 का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का बटन दबाकर उद्घाटन किया। मिशन शक्ति केंद्रों की एसओपी पुस्तिकाओं, बुकलेट और 'सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश फोल्डर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.