नई दिल्ली, फरवरी 7 -- राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दिल दहला देने वाली हत्या का खुलासा हुआ है। चांदी के कड़े और सोने की ज्वेलरी लूटने के लिए एक पड़ोसी ने ही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरे 10 दिन तक प्लानिंग की और कुल्हाड़ी को खेत में छुपाकर रखा। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव की है। 3 फरवरी को कमला देवी (75), पत्नी रामनिवास मीणा, रोज की तरह जंगल में बकरियां चराने के लिए घर से निकली थीं। उन्होंने पैरों में चांदी के भारी कड़े और गले में सोने-चांदी के गहने पहन रखे थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। खोज के दौरान कमला देवी का शव गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला। महिला का गल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.