धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के कार्यालय में शनिवार की शाम आग लगने की घटना में लापरवाही और अनदेखी का मामला उजागर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले कार्यालय के बाहर लगे बिजली के तार से धुआं निकलते देखा गया था। इस खराबी को ठीक कर दिया गया। उसी समय बंद कार्यालय के अंदर से भी हल्का धुआं उठ रहा था। इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। करीब दस मिनट बाद कार्यालय के भीतर से अचानक तेज धुआं और दुर्गंध निकलने लगी। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मी सक्रिय हुए और तत्काल कार्यालय के अंदर प्रवेश किया। जांच के दौरान पाया गया कि बिजली के बोर्ड में आग लग चुकी थी। आग ने पास रखी फाइलों को अपनी चपेट में ले लिया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तीन सदस्यीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.