नई दिल्ली, जून 20 -- बंगाल काडर में तैनात आईएएस नेहा बनर्जी की यूपीएससी परीक्षा में कामयाबी खुद में ही एक मिसाल है। कोलकाता में जन्मी और आईआईटी खड़गपुर से 2018 में ग्रेजुएशन करने वाली नेहा ने पहले ही प्रयास में बिना कोचिंग, बिना शोर, सिर्फ खुद पर भरोसा रखकर UPSC की परीक्षा पास की। नेहा ने अपने आईएएस बनने के सफर को बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपने ब्लॉग के जरिए बयां किया है। दिल्ली मेट्रो की उस शाम को याद करते हुए नेहा अपने ब्लॉग में लिखती हैं कि कैसे उन्होंने एक लड़की को आईएएस की टेस्ट सीरीज पढ़ते देखा, और उसी क्षण उन्हें यह अहसास हुआ कि उन्हें भी यह परीक्षा देनी चाहिए। नेहा ने अपनी सोशल लाइफ से दूरी बनाकर, वॉट्सऐप और फेसबुक हटाकर सिर्फ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया और बिना किसी कोचिंग के ही खुद से तैयारी कर सिविल सेवा परीक्षा में 20वीं रैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.