एटा, जुलाई 17 -- गांव बाकलपुर स्थित पैट्रोल पंप पर पल्सरसवार दो टप्पेबाजों ने पहले पेट्रोल भरवाई और पेट्रोल पड़वाने के बाद भाग गए। सेल्समैन कुछ समझ पाता। बाइकसवार मौके से भाग गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुवार दोपहर को बाइक सवार दो युवक सकरौली थाना क्षेत्र के जलेसर-इसौली रोड स्थित गांव बाकलपुर की पेट्रोल पंप पर पहुंचे। 12 सौ रुपए का पेट्रोल पड़वाया। सेल्समैन ने रुपये मांगे। बाइक साइड में लगाने की कहकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सेल्समैन ने बताया कि एक महीने में टप्पेबाजी की पेट्रोल पंप पर दूसरी घटना है। एक महीने पहले एटा-टूंडला मार्ग स्थित इसौली चौराहे के नज़दीक एक पेट्रोल पंप पर भी इसी तरह की घटना हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.