प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। रंजिश के चलते पिछले महीने एक युवक को जानलेवा चोटें पहुंचाने वाले सभासद के परिजन अब मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत के बाद सभासद की पत्नी और तीन बेटों पर एफआईआर दर्ज कराई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर निवासी दिनेश पांडेय का बेटा पिछले महीने कोचिंग से लौट रहा था। मोहल्ले में ही उसे कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में बलीपुर निवासी सभासद शिवशंकर मिश्र की पत्नी और बेटों के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज किया गया था। अब दिनेश की पत्नी गायत्री पांडेय का आरोप है कि शिवशंकर मिश्र के बेटे रोहित, पंकज, धीरज, सूरज और पत्नी उसपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। एक जनवरी की शाम उसे रास्ते में रोककर धमकाया कि मुकदमा वापस न लेने पर अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.