नोएडा, दिसम्बर 11 -- दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव के रहने वाले की युवक ने अपने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिसाहड़ा गांव के रहने वाले पंकज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पंकज ने पुलिस को बताया कि सात दिसंबर की शाम को वह अपने दोस्त दिनेश के साथ एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसके पड़ोसी मुकुल ने कार से पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। पंकज और दिनेश ने विरोध किया तो आरोपी मुकुल और उसके साथी ने मिलकर दोनों को बुरी तरह पीटा। पंकज के सिर में ईंट मार कर चोट पहुंचाई गई। जबकि, दिनेश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। आरोपी दोनों को लहूलुहान ...