चतरा, फरवरी 10 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के गायघाट गांव के बरवाही टोला के जंगल से सोमवार की देर शाम पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मृतका गायघाट गांव के योगेंद्र भुइया की 25 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी है। पूनम कुमारी को गोली मारकर हत्या की गई है। आसपास के ग्रामीणों ने पूनम कुमारी को जंगल में मृत अवस्था में पाया, जिसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतका पूनम कुमारी के पति जोगेंद्र भुइया ने अपनी पत्नी की हत्या का आरोप उसके पहले पति वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कुरखेता गांव के किशोर भुइया पर लगाया है। जोगेंद्र भुइया ने थान में आवेदन देकर अपनी पत्नी के पहले पति किशोर भुइया और हत्या करने में उसके साथ शामिल किशोर भुइया के जीजा कासडाबर गांव के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.