पीलीभीत, जुलाई 22 -- थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरिया दलेलगंज निवासी प्रेमलता पत्नी भूपराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 18 वर्ष पूर्व अरविन्द पुत्र नन्दराम निवासी ग्राम हासिमपुर थाना न्यूरिया जिला के साथ हुआ था। उसके तीन पुत्रियां हैं। उसके विवाह के कुछ वर्षों बाद उसके पति अरविंद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उसने अपने ससुराल वालों से तंग आकर वर्ष 2020 में भूपराम पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम खमरिया दलेलगंज थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत से पुनः विवाह कर लिया। इसी बीच उसकी देवरानी हीराकली ने जिला अस्पताल पीलीभीत में बच्चे को जन्म दिया था। वह अपनी देवरानी के देखरेख कर रही थी। तभी उसकी पूर्व की देवरानी शारदा पत्नी महेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.