कटिहार, फरवरी 2 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री (एफआर) को लेकर कृषि विभाग द्वारा चलाया गया अभियान तुलनात्मक रूप से बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है। लगभग दो लाख से अधिक किसानों वाले जिले में जहां शुरुआती दौर में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रही, वहीं मिशन मोड लागू होते ही आंकड़ों में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया। इससे साफ है कि रणनीति में बदलाव और प्रशासनिक सक्रियता ने अभियान की दिशा ही बदल दी। 73,851 किसानों का ई-केवाईसी व 36,979 का हो पाया था एफआर पहली अप्रैल 2025 से 05 जनवरी 2026 तक, यानी मिशन मोड शुरू होने से पहले की अवधि में जिले में कुल 73,851 किसानों का ई-केवाईसी और मात्र 36,979 किसानों का एफआर हो पाया था। इतने लंबे समय में लक्ष्य के मुकाबले यह प...