नई दिल्ली, मार्च 20 -- पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू स्विस ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल मुकाबले में डेनमार्क की जूली जैकबसेन से पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। पहले ही दौर में बाहर होने के बाद पीवी सिंधू काफी निराश दिखी और उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट फेंक दिया। डेनमार्क की निचली रैंकिंग वाली जूली डावल जैकबसेन से सीधे गेम में मिली हार के दौरान स्टार शटलर कुछ फैसलों से निराश दिखीं, जो उनके खिलाफ गए। पीवी सिंधू मैच के दौरान अंतिम पॉइट गंवाने के बाद अपनै रैकेट हवा में उछालते हुए दिखीं। हालांकि उन्होंने रैकेट गिरने से पहले हवा में ही उसे पकड़ लिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में सिंधू को 61 मिनट तक चले मुकाबले में जूली जैकबसेन से 21-17, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु इस वर्ष लगातार तीसरी बार पहले दौर में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.