बिजनौर, जनवरी 17 -- बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव के प्रथम चरण का मतदान गुरुवार को पूरे जिले में गहमागहमी के बीच शुरू हुआ। बिजनौर जजी मुख्यालय के साथ-साथ चांदपुर, नगीना और नजीबाबाद मुंसफी में भी अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। घने कोहरे व ठंड के बावजूद सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वकीलों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। पहले दिन 885 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शुक्रवार को बार कौंसिल चुनाव का पहला दिन रहा। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए। चुनाव अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामवतार यादव की देखरेख में जजी परिसर के सेंट्रल हाल में सुबह 10 बजे से मतदान आरंभ किया गया। जिले में 2244 मतदाता है। ठंड और कोहरे के बावजूद मतदान केंद्रों पर वकीलों की लंबी कतारें लगी रही। चुनाव के पहले दिन ...