मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरनगर। पहली दिसम्बर से शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना में पहले दिन करीब 800 से अधिक उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया है। पावर कारपोरेशन को पहले दिन करीब 90 लाख से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। करीब 100 से अधिक बिजली चोरी प्रकरणों का निस्तारण भी हुआ है। बिजली बिल राहत योजना का प्रथम चरण 31 दिसम्बर तक चलेंगा। प्रथम चरण में पंजीकरण कराने और 30 दिवसों में पूर्ण भुगतान करने पर मूल बकाए पर 25 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए बिजली बिल राहत योजना को शुरू किया गया है। यह योजना तीन चरण में चलेंगी। पहला चरण 1 दिसम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 चलेंगा। वहीं 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी तक दूसरा चरण और 1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक तीसरा चरण चलेंगा। उ...