भभुआ, फरवरी 10 -- पेज तीन रामपुर। अभियान के प्रथम दिन मंगलवार को 5600 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश कुमार, जीविका बीपीएम अनिल चौबे ने खुद दवा खाई, फिर दूसरे को खिलाई। प्रभारी ने कहा कि दवा सेवन के बाद यदि कोई परेशानी होती है तो तुरंत स्वास्थ्य टीम से संपर्क करें। उद्घाटन के दौरान शिवानंद सिंह, पिरामल कोऑर्डिनेटर, बीसीएम राकेश कुमार, बीएचएम जय प्रकाश यादव आदि थे। आज जीविका दीदी के परिजन खाएंगे दवा: सीएस भभुआ। सीएस डॉ. चंडेश्वरी रजक की अध्यक्षता में मंगलवार को मीडिया वर्कशॉप आयोजित हुई। सीएस ने आमजनों से अपील की कि सभी पात्र लोग दवा खाएं। 11 फरवरी को मेगा कैंप आयोजित कर जिले के 736 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जीविका व उनके परिवार के 879814 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। फाइलेरिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ...