कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता 102 साल पुरानी कानपुर कपड़ा कमेटी की मतगणना गुरुवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई। 13 सदस्यों की टीम ने 20-20 का बंडल बनाकर वोटों की गिनती शुरू की। पहले दिन शाम सवा छह बजे तक 528 वोटों की गिनती पूरी हुई। हालांकि इसमें से 26 वोट अवैध घोषित किए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यनारायण सिंघानिया के अनुसार, 23 पदों के लिए 24 उम्मीदवारों के बीच 1137 वोटरों ने मतदान किया। शुक्रवार सुबह 11 बजे से बाकी मतों की गिनती शुरू होगी। चुनाव परिणाम की घोषणा देर शाम तक कर दी जाएगी। हार-जीत का लगाते रहे आकंलन मतगणना के दौरान 24 उम्मीदवारों के बीच हार-जीत के समीकरण बनते और बिगड़ते रहे। कभी काशी गुट का उम्मीदवार आगे निकलता तो कभी युवा गुट का प्रत्याशी बाजी पलटते दिखता। उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थकों के चेहरे के भाव भी पल-पल ...