मेरठ, फरवरी 19 -- मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता मंगलवार को जनपद मेरठ में बेसिक शिक्षा के स्कूलों में निपुण आंकलन किया गया। यह निपुण आंकलन डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से शुरू हुआ, जोकि 18 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक जनपद मेरठ में होगा। इसे 14 विकासखंडों में आयोजित किया जाएगा। आंकलन के लिए 80 प्रतिशत दक्षताओं की प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। एक वि‌द्यालय से कक्षा एक व दो का आंकलन किए जाने के निर्देश हैं। यह आंकलन संशोधित निपुण लक्ष्य संबंधित दक्षताओं पर आधारित है। पहले दिन जनपद के 1068 वि‌द्यालयों के सापेक्ष 48 वि‌द्यालयों का आंकलन पूर्ण किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी के अनुसार 19 फरवरी को 64, 20 फरवरी को 69, 21 फरवरी को 58 और 22 फरवरी को 54 वि‌‌द्यालयों का आंकलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...