अमरोहा, जनवरी 17 -- अमरोहा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव के पहले दिन शुक्रवार को जिले के 372 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 29.33 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बार काउंसिल चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम सवा पांच बजे तक मतदान चला। मतदान केंद्र के बाहर दिनभर अधिवक्ताओं की भीड़ रही। प्रत्याशियों ने मतदान केंद्र के बाहर खड़े रहकर भी प्रथम वरीयता की अपील की। इस दौरान समर्थकों का उत्साह देखते ही बना। जिनके पास सीओपी कार्ड या प्रमाण पत्र की प्रति नहीं थी, उन्होंने मतदान नहीं किया। अब शनिवार को अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय संजय चौध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.