महाराजगंज, फरवरी 19 -- महराजगंज, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2026 की परीक्षा बुधवार से एक साथ शुरू हुई। 104 केंद्रों पर हुई परीक्षा में पहले दिन हाईस्कूल व इंटर के कुल 70639 परीक्षार्थियों में से 66976 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 3663 ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को नकल विहीन, सुचितापूर्ण व शांतिमय ढंग से कराने के लिए सचल व सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ियां परीक्षा केंद्रों पर दौड़ती रही। परीक्षा सभी 104 परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहले दिन हाईस्कूल पहली पाली में सुबह 8:30बजे से अपराह्न 11:45 बजे तक हिन्दी प्रारंभिक हिन्दी व दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिन्दी व सामान्य हिन्दी की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 70639 परीक्षार्थी पंजीकृत ...