आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हो गया। पहले दिन शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बांह में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन किया। अफरातफरी के बीच तीन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। एक मूल्यांकन केंद्र पर प्रधान निरीक्षक और परीक्षकों की टोली बनाने में आधा दिन बीत गया। पहले दिन सुस्ती के चलते तीन केंद्रों पर कुल 27718 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका। जिले के तीन केंद्रों पर 756502 कापियों का मूल्यांकन होना है। जीजीआईसी आजमगढ़, शिब्ली इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। पहले दिन बुधवार को तीनों केंद्रों पर अफरातफरी के बीच कापियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। शिब्ली नेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.