संभल, मार्च 20 -- जिले में पांच केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन हाईस्कूल व इंटर की 16 हजार 315 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। डीआईओएस दफ्तर में बने कंट्रोल रूम से लेकर प्रयागजराज बोर्ड कार्यालय तक निगरानी होती रही। जिले में पांचों मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 269017 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन को आई हैं। बहजोई के इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई, हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी, शंकर भूषण जनता इंटर कॉलेज संभल, आचार्य मुक्तेश हकीम रईससरस्वती इंटर कॉलेज संभल में मूल्यांकन कार्य चल रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.