प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुक्रवार को दूसरे दिन चल रही है। पहले दिन गुरुवार को जिले के 17 केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में सुबह दस से 12 बजे तक तथा 1:30 से 3:30 बजे तक कराई गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराई जा रही है। सभी केंद्रों पर दो पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। गुरुवार को प्रथम पाली में पंजीकृत कुल 5386 प्रशिक्षुओं के सापेक्ष 5139 प्रशिक्षु उपस्थित हुए जबकि 147 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में पंजीकृत कुल 5247 प्रशिक्षुओं के सापेक्ष 4999 उपस्थित हुए जबकि 148 अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.