भभुआ, फरवरी 2 -- कैमूर जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू, 37 केंद्रों पर पहले दिन शांतिपूर्ण वातावरण में ली गई परीक्षा प्रशासन अलर्ट, दो पालियों में हुई परीक्षा, उड़नदस्ता टीम रही सक्रिय विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के विषयों की हुई पहले दिन परीक्षा (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार से 37 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के प्रथम दिन 116 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 6167 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के पहले दिन भभुआ व मोहनियां अनुमंडल के सभी केंद्रों को मिलाकर प्रथम पाली में 4959 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 84 अनुपस्थित रहे। कुल 5043 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। वहीं दूसरी पाली में भभुआ व मोहनियां अनुमंडल के केंद्रों को मिलाकर 120...