रिषिकेष, नवम्बर 1 -- परमार्थ निकेतन आश्रम में शनिवार को दो दिवसीय हृदय रोग तथा आर्थो-स्पाइन चिकित्सा जांच शिविर का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 100 से अधिक लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने किया। उन्होंने कहा कि दिल का इलाज दिल से होना चाहिए। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। जब व्यक्ति स्वस्थ है तभी वह समाज, राष्ट्र एवं विश्व के लिए अपनी भूमिका निभा सकता है। यह शिविर करुणा, सेवा और मानवता के मूल्यों का साकार रूप है। कहा कि आज जीवनशैली संबंधी रोग बढ़ रहे हैं। ऐसे में जीवनशैली में योग, प्राणायाम, साधना, संतुलित आहार और सकारात्मक विचारों को शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। स्वास्थ्य ही राष्ट्र की असली समृद्धि है। स्वस्थ परिवार से स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज से स्वस्थ भारत का निर्माण होता है। हमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.