सीतामढ़ी, दिसम्बर 17 -- सीतामढ़ी, । जिले में विशेष राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एसएनआईडी) के तहत मंगलवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरा में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रिची पांडेय ने नवजात बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। डीएम रिची पांडेय ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। डीएम ने अभिभावकों से अपील की कि जब भी स्वास्थ्य कर्मी उनके घर आएं, वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं। उन्होंने...