हल्द्वानी, जनवरी 21 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड वन निगम ने गौला नदी के खनन क्षेत्र में ओवरवेट वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। पहले दिन ही गौला के सभी 11 निकासी गेटों पर 250 से अधिक खनन वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसके तहत उनकी एक दिन (बुधवार) की गौला से रेता-बजरी की निकासी रोक दी गई है। ये वाहन परिवहन नियमों के अनुसार निर्धारित क्षमता से अधिक रेता-बजरी लाद रहे थे। गौला से कई वाहन ओवरवेट रेता बजरी लाद कर ला रहे थे। धर्मकांटे में अधिक वजन निकलने पर अतिरिक्त रेता बजरी गेट पर ही गिराना पड़ रहा था। जिससे गेट पर रोज जाम लग रहा था और सैकड़ों वाहन गौला में ही फंस रहे थे। जिससे खनन वाहन मालिकों को तो नुकसान हो ही रहा था वहीं खनन व्यवस्था चरमरा रही थी। 'हिन्दुस्तान' ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गेट में जाम लगाने के साथ-साथ इन डंपरों के शहर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.