बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- . बाराबंकी। धान खरीद शुरू कराने के विभागीय दावे पहले दिन ही फुस्स हो गए। एक भी क्रय केंद्र पर धान खरीद की बोहनी तक नहीं हुई। धान खरीद से जुड़े अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। एक भी क्रय केंद्र पर ई-पॉस मशीन नहीं चली। कारण था कि मशीन में ई-धान खरीद प्रणाली की पूर्व में एक नवंबर की तिथि का संशोधन नहीं हुआ। कुछ केंद्र पर प्रभारियों द्वारा ऑफ लाइन खरीद करने की बात भी सामने आई। मण्डी परिसर में क्रय केंद्रों पर खरीद न होने से किसानों को ट्रालियां खड़ी कर वापस लौटना पड़ा। धान खरीद के लिए बनाए गए 94 क्रय केंद्र: जिले में पहले धान खरीद एक नवंबर से होनी थी। किसानों की मांग पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शासन को पत्र लिख बाराबंकी में धान खरीद शीघ्र कराने की अनुमति मांगी थी। जिस पर शासन से 25 अक्टूबर से...